कर्म क्षेत्र के युद्ध में गुरु ही आपका सहारा बन सकता है*.. बालक स्वामी जी गुरुचरण वंदना संपन्न

कर्म क्षेत्र के युद्ध में गुरु ही आपका सहारा बन सकता है*.. बालक स्वामी जी गुरुचरण वंदना संपन्न

*कर्म क्षेत्र के युद्ध में गुरु ही आपका सहारा बन सकता है*.. बालक स्वामी जी गुरुचरण वंदना संपन्न

इंदौर । "कर सेवा गुरु चरणन की मुक्ति यही है भवतरणन की," गुरु आ जाओ एक बार, महारा आंगन पधारिया सतगुरु जैसे भजनों कि रस गंगा बहाते हरिकिशन साबू भोपू और गुरु चरण पूजन करते भक्तगण शिष्य गण आज सौभाग्य था इंदौर के श्रद्धालु भक्तों का शिष्यों का जब उन्हें 7 सालों के लंबे इंतजार के बाद श्री बालक स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज का चरण पूजन का अवसर आषाढ़ के बाद तुरंत सावन मास में मिला। श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एयरोडम रोड पर आज स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज के चरण पूजन वंदन का कार्यक्रम रखा गया था।

मंदिर समिति की मनोहर सोनी, सरलाहेड़ा एवं हरिकिशन साबू ने बताया कि कार्यक्रम में अपने आशीर्वचन के दौरान श्री केशवाचार्य जी महाराज बालक स्वामी जी ने कहा कि जीवन के इस कर्म क्षेत्र में जब कभी भी आपकी नैया डूबती नजर आए भगवत स्मरण से भी आप उन परेशानियों से उबार नहीं पा रहे हैं तो अपनी आंखें बंद करके गुरु को पुकारिए गुरु के आशीर्वाद से इस युद्ध से आप जीत जाएंगे। आप अपने चरित्र का निर्माण प्रहलाद की तरह ध्रुव की तरह करें कि आप इतिहास में अजर अमर हो जाए इतिहास बनाने के लिए चरित्रवान बनना बहुत जरूरी है आषाढ़ की पूर्णिमा को चंद्रमा संपूर्ण 16 कला लिए होता है इसलिए गुरु की पूजा उस दिन की जाती है गुरु के संपूर्ण शरीर में भगवान विष्णु का वास होता है गुरु अपने भक्त को किसी प्रकार से कष्ट में नहीं रख सकता भगवान सारे जगत का भार अपने ऊपर लेते हैं और गुरु उनका भी भार अपने ऊपर लेकर भक्तों को सद्गुण सत मार्ग की तरफ ले जाते हैं।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी जी ने अपने नित्य हवन पूजन के कार्यक्रम को संपन्न किया तत्पश्चात प्रभु वेंकटेश का श्रृंगार किया गया उनके दर्शन किए गए। 108 नाम से गुरु चरण वंदना मंदिर ट्रस्ट के एवं समिति के शिष्यों द्वारा की गई श्रद्धालुओं ने कतार बंद्ध होकर गुरु की पूजा की गुरु की पाद पूजा मे सर्वप्रथम गुरु के चरणों को शुद्ध जल से भक्तों ने अपने हाथ से पखारा एवं केसर चंदन इत्र युक्त द्रव्य से चरण का पूजन किया और आरती करके आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हुकुमचंद भांगाडिया ,हरकचंद बियानी, बंशीधर सोमानी, शारदा साबू प्रदीप साबू बलराम समदानी, राजू मंत्री, अक्षय काबरा रमा शारदा रामहुरकट पदमा सोनी मौजूद थे।