तंबाकू की लत को दूर करने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय 

तंबाकू की लत को दूर करने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय 

तंबाकू की लत को दूर करने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इंडेक्स डेंटल कॉलेज का जागरूकता अभियान

इंदौर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज द्वारा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से एक माह तक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से इंडेक्स डेंटल कॉलेज लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के तहत स्वास्थ्य शिक्षा, निःशुल्क जांच शिविर, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक और रील मेकिंग प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के दौरान मरीजों और आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति प्रतिदिन जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए। 

इस अवसर पर डॉ. राम गुलाम राजदान ने "तंबाकू की लत का औषधीय एवं मनोवैज्ञानिक प्रबंधन" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि तंबाकू की लत केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक निर्भरता भी पैदा करती है, इसलिए इसके उपचार में दवाओं के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं डॉ. सुदर्शना प्रिंस ने "निकोटिन और उसकी लत के आकर्षण का कारण" विषय पर व्याख्यान देते हुए युवाओं को ई-सिगरेट, वेपिंग और अन्य निकोटिन उत्पादों के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि निकोटिन का आकर्षण क्षणिक हो सकता है, लेकिन इसके परिणाम लंबे समय तक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

संस्थान के डीन डॉ. रोसैया कनपर्ती एवं असिस्टेंट डीन डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का समन्वय डॉ. नेहा हिसारिया, डॉ. चिराग व्यास, डॉ. शुभी माहेश्वरी और डॉ. कौन्तेय कामद ने किया। अभियान में संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों ने तंबाकू मुक्त भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।