डॉ. शरद पंडित की बायोग्राफी सहित दो पुस्तकों का विमोचन सम्पन्न
डॉ. शरद पंडित की बायोग्राफी सहित दो पुस्तकों का विमोचन सम्पन्न
डॉ. शरद पंडित की बायोग्राफी सहित दो पुस्तकों का विमोचन सम्पन्न
इंदौर। प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व डॉ. शरद पंडित के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक गरिमामय समारोह में दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन सम्पन्न हुआ।
समारोह में पहली पुस्तक ‘मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक डॉ. शरद पंडित के जीवन, व्यक्तित्व, चिकित्सा सेवा और सामाजिक योगदान पर आधारित जीवनी है। परिवार द्वारा संकलित इस पुस्तक का लेखन, संपादन एवं प्रकाशन प्रसिद्ध रंगकर्मी संजय पटेल द्वारा किया गया है। पुस्तक में डॉ. पंडित के जीवन के विविध आयामों, उनके व्यावसायिक सफर, सामाजिक प्रतिबद्धताओं तथा व्यक्तिगत मूल्यों को समाहित किया गया है।
इसके साथ ही डॉ. के. के. पुराणिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘आर्टफिशियल इन्टेलिजेन्स इन हेल्थकेयर एंड बायोमेडिकल एप्लिकेशन: इंडियन पर्सपेक्टिव’ पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक भारत के स्वास्थ्य परिदृश्य में ए आई की भूमिका, संभावनाओं और भविष्य की दिशा पर केंद्रित है। पुस्तक में स्वास्थ्य सेवाओं, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन, जैव-चिकित्सकीय अनुसंधान तथा क्लिनिकल निर्णय सहायता प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विभिन्न शोध एवं विचार प्रस्तुत किए गए हैं। डॉ. के. के. पुराणिक, इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उद्योग जगत में लंबे अनुभव रखने वाले वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ और शिक्षाविद हैं। पुस्तक भारत की विशिष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था और डिजिटल अवसंरचना के संदर्भ में एआई आधारित स्वास्थ्य समाधानों की संभावनाओं को रेखांकित करती है।
पुस्तक विमोचन समारोह श्रीमती अरुणा शर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. बी. पी. पांडे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अमेरिका, वर्जीनिया, लंदन सहित देश के विभिन्न शहरों से आए चिकित्सकों, टेक्नोक्रेट्स, शि


