48 घंटों में 6 नेत्रदान एवं त्वचादान : मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण

48 घंटों में 6 नेत्रदान एवं त्वचादान : मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण

48 घंटों में 6 नेत्रदान एवं त्वचादान : मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण

इंदौर। पिछले 48 घंटों के दौरान इंदौर में 6 नेत्रदान एवं त्वचादान सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इनमें कई दान ऐसे थे जो विषम परिस्थितियों एवं देर रात के समय परिवारजनों की सहमति, प्रशासनिक सहयोग तथा सेवा दल के समर्पण से संभव हो सके। एक नेत्रदान प्रातः 5 बजे, एक रात्रि 3 बजे तथा एक नेत्रदान मध्यरात्रि के बाद संपन्न हुआ, जो मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

इन 48 घंटों में संपन्न नेत्रदान एवं त्वचादान से अनेक दृष्टिबाधित व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की आशा जागृत हुई है। यह कार्य समाज में अंगदान, नेत्रदान एवं त्वचादान के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी सकारात्मक संकेत है।

विशेष रूप से संभागीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हसानी का हृदय से आभार, जिनके मार्गदर्शन एवं तत्पर हस्तक्षेप से करंट लगने से दिवंगत हुई 45 वर्षीय महिला के नेत्रदान की प्रक्रिया जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। उनके निर्देश पर चिकित्सकीय दल ने सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ सहयोग प्रदान किया।

साथ ही एरोड्रम थाना के जवान विपिन भदौरिया एवं अजय यादव का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने अपने निर्धारित ड्यूटी समय के पश्चात भी देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर नेत्रदान प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

तकनीकी सेवा जीतू बगानी, निवेदिता गोयल, अनिल गोरे एवं गोपाल सरोके द्वारा प्रदान की गई।

समन्वय सेवा युवा समाजसेवी कार्तिक बगानी, लक्ष्मण केसवानी तथा मुस्कान सेवादार रेणु जयसिंघानी, हरपाल सितलानी एवं राजेंद्र माखीजा द्वारा प्रदान की गई।

मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर समस्त नेत्रदानी एवं त्वचादानी पुण्य आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके परिजनों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिन्होंने अपने दुःख के क्षणों में भी मानवता को सर्वोपरि रखते हुए दूसरों के जीवन में नई रोशनी और नई आशा का संचार किया।

"मृत्यु अंत नहीं, बल्कि किसी अन्य के जीवन में प्रकाश का प्रारंभ भी बन सकती है।"