फोटोग्राफी के शौकीनो के लिऐ तीन दिवसीय आकर्षण एग्जबिशन बर्ड इन फोकस का आयोजन 16 से  इंदौर

फोटोग्राफी के शौकीनो के लिऐ तीन दिवसीय आकर्षण एग्जबिशन बर्ड इन फोकस का आयोजन 16 से   इंदौर

फोटोग्राफी के शौकीनो के लिऐ तीन दिवसीय आकर्षण एग्जबिशन बर्ड इन फोकस का आयोजन 16 से 

इंदौर। शहर में पहली बार बर्ड इन फोकस नामक एक भव्य फोटोग्राफी एग्जीबिशन का आयोजन प्रितम लाल दुआ सभाग्रह मे किया जा रहा है यह प्रदर्शनी 16, 17 एवं 18 जनवरी 2026 तक आयोजित रहेगी जो खास तौर पर बर्ड लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इस अनूठी प्रदर्शनी की विशेष बात यह है कि इसकी प्रस्तुति एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर की प्रोफेसर डॉक्टर शिखा घनघोरिया द्वारा किया जा रहा है जो मूलतः एक प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट हैं। डॉक्टर शिखा घनघोरिया द्वारा माइक्रो लेंस तकनीक से की गई बर्ड फोटोग्राफी न केवल तकनीकी रूप से उत्कृष्ट हैं बल्कि प्रकृति से जुड़ाव, मानसिक सुकून और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देती हैं। यह प्रदर्शनी अपने आप में इंदौर शहर की प्रथम बर्ड फोकस फोटोग्राफी एग्जीबिशन होगी जिसे एक चिकित्सक द्वारा आयोजित किया जा रहा है इसमें उच्च गुणवत्ता वाली फोटोग्राफी का प्रतिभाशाली समावेश किया गया है जो दर्शकों को पक्षियों की दुनिया के बेहद करीब ले जाएगा। डॉक्टर शिखा घनघोरिया की इस पहल को चिकित्सा जगत सहित समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है अनेक चिकित्सकों ने इस अवसर पर उन्हें बधाइयां प्रेषित किए हैं। यह प्रदर्शनी समाज को यह संदेश देती है कि अपने प्रोफेशन के साथ साथ रचनात्मक हॉबी को अपनाकर जीवन को और अधिक सार्थक बना सकते है तथा पब्लिक के लिए एक सकारात्मक उदाहरण पेश करता है। प्रकृति से जुड़ने और बर्ड फोटोग्राफी को इस अनोखी दुनिया को देखने के लिए शहरवासियों से आग्रह है कि वे 16 , 17 एवं 18 जनवरी 2026 को प्रदर्शनी का अवलोकन करें और अपना मार्गदर्शन दें।