भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

*भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान प्रारंभ* 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष* 

*सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक के वार्ड 48 और 54 में प्रबुद्धजनों से संपर्क कर संवाद किया*

इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान प्रभारी हरप्रीत सिंह बक्शी ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 12 वर्ष- विश्वास, विकास और जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरूवात आज हुई। सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने वार्ड क्रमांक 48 और 54 में प्रबुद्धजनों से संपर्क करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने वार्ड क्रमांक 54 में रिटायर्ड अधिकारी बृजेश उपाध्याय और उद्योगपति अक्षय जैन के निवास पहुंचकर संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल में भारत महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश जाते हैं, तो उनके सम्मान में मोदी,, मोदी,, मोदी के नारे लगाए जाते हैं, वास्तव में ये मोदी जी का ही नहीं बल्कि ये भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। 

इसके पूर्व विधायक महेंद्र हार्डिया ने वार्ड 48 में सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए नागरिकों से चर्चा की। मॉर्निंग वॉकर के साथ पौधारोपण किया। उसके पश्चात सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर अपने जनसंपर्क की शुरूवात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वप्निल जैन के निवास पहुंचकर भेंट की एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री जैन के परिजनों के साथ ही उन्होंने स्वल्पाहार किया। 

इस अवसर पर पार्षद महेश बसवाल, विजयलक्ष्मी गौहर, नगर महामंत्री कैलाश पिपले, विधानसभा प्रभारी महेश जोशी जी, वरिष्ठ नेता परसराम वर्मा, अनिल गौहर, मंडल अध्यक्ष उमेश मंगरोला, मंडल प्रभारी कपिल पांडे, महामंत्री अजय बोरासी, गब्बर चौधरी, आनंद राय, सन्नी वर्मा, मनोहर शर्मा एवं मंडल एवं वार्ड के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।