अभ्यास मंडल की 66 ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला, - 16 से 21 मई तक जाल सभागृह में

अभ्यास मंडल की 66 ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला,  - 16 से 21 मई तक जाल सभागृह में

अभ्यास मंडल की 66 ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला,

- 16 से 21 मई तक जाल सभागृह में

*पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, संविधान, युद्ध के आर्थिक प्रभाव पर विद्वान वक्ता व्याख्यान देंगे* 

इन्दौर। अभ्यास मंडल का संवाद का सिलसिला 66 वे साल में भी जारी रहेगा,ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला की तैयारीयों को लेकर प्रेस क्लब परिसर में अभ्यास मंडल व्याख्यानमाला समिति, युवा , शिक्षाविद,प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरणविदों सहित प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 16 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित 66 वीं व्याख्यान माला के ,विषयों एवं वक्ताओं के नामो पर चर्चा की गई।

डॉ मालासिंह ठाकुर सचिव ने बताया की व्याख्यानमाला हेतु लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज सिन्हा, श्यामसुंदर ज्यानी पर्यावरणविद,

UNO से सम्मानित 

डॉ माधुरी कानिटकर कुलपति महाराष्ट्र स्वास्थ विज्ञान विश्वविद्यालय की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं कई वक्ताओं से संपर्क जारी हैं 

बैठक में उपस्थित विभिन्न , पर्यावरणविदों ,शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने पर्यावरण, युद्ध को लेकर भारत में पड़ रहे आर्थिक प्रभाव, साहित्य ,मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर वक्ताओं को आमंत्रित करने के सुझाव दिए।

 बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के उपाध्यक्ष तथा पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ गौतम कोठारी ने की ।

पत्रकार मुकेश तिवारी ने कहा कि साहित्य को केंद्रित कर व्याख्यान रख जाना चाहिए

समाज कार्य महाविद्यालय के डॉ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अभ्यास मंडल की लोकप्रिय व्याख्यान माला का शहर के सभी नागरिकों को इंतजार रहता है, इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य को केंद्रित कर व्याख्यान रखे जाना चाहिए, जिसमें नई शिक्षा नीति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों पर भी व्याख्यान किये जा सकते हैं।

 बैठक में अशोक जायसवाल ,मनीष भालेराव, लक्ष्मीकांत पंडित, अरविंद पोरवाल, संदीप खानविलकर, शबीर हुसैन ,पर्यावरणविद डॉ दिलीप वाघेला ,डॉ एस एल गर्ग , इसाक चौधरी, राजेंद्र जैन, शाम पांडे हरेराम वाजपाई,कुणाल भंवर ,वैशाली खरे ,यस जयसवाल अजय सिंह तोमर आदि ने भी संबोधित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान आयोजित कर शहर के विभिन्न कॉलेजों से युवाओं को जोड़ने एवं उनके उपयोगी व्याख्यान आयोजित करने पर चर्चा कर, महत्वपूर्ण सुझाव दिए ।

प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने व्याख्यान माला की तैयारीयों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ मनीषा गोर ने आभार व्यक्त किया।