स्वास्थ्य ,साहित्य ,समाज सेवा के साथ मनाया जाएगा स्थापना महोत्सव

स्वास्थ्य ,साहित्य ,समाज सेवा के साथ मनाया जाएगा स्थापना महोत्सव

स्वास्थ्य ,साहित्य ,समाज सेवा के साथ मनाया जाएगा स्थापना महोत्सव

इंदौर । गजासीन शनि धाम का पंद्रहवां स्थापना महोत्सव आगामी 15, 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15 जनवरी को सुबह विभिन्न तेल से शनि देव का अभिषेक,251 ध्वजा का पूजन कर शुभारंभ होगा ,16 जनवरी को सुबह शनि शांति यज्ञ प्रातः 8 से 12 तक रहेगा, संध्या 7 से पालकी यात्रा प्रति वर्ष अनुसार निकाली जाएगी, रात्रि 9 से साहित्य, कवियों का सम्मान और काव्य पाठ रहेगा।
दादू महाराज जन्मोत्सव पर आयोजन निरस्त,,,शहर में हुई दुखद घटना के कारण इस वर्ष 17 जनवरी जन्मोत्सव पर गीत संगीत ,नृत्य के कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं साथ ही शिष्यों से अपील की गई है कि इस वर्ष पुष्प माला, बुके,शॉल,श्रीफल ,ढोल, बैंड आदि भी लेकर नहीं आने , फ्लैक्स,बैनर नहीं लगाने की अपील की गई है। 17 जनवरी सुबह 8 से 12 शनि यज्ञ,1 बजे पूर्णाहुति ,आरती और संत समागम रहेगा। संध्या 7 से अन्नकूट प्रसादी का लाभ भक्त,शिष्य ले सकेंगे। वही दादू महाराज जन्मोत्सव पर सुबह 9 से 12 तक आयुष निर्माता संघ और अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा निःशुल्क  चिकित्सा शिविर,दवाई वितरण का आयोजन किया जा रहा है। शाम को कुष्ठ रोगियों के आश्रम में भोजन का वितरण भी किया जाएगा।