अत्याधुनिक CT और MRI मशीनों का लोकार्पण।*

अत्याधुनिक CT और MRI मशीनों का लोकार्पण।*

*एम.वाई. अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का नया युग ।*

सांसद शंकर लालवानी जी ऐवम विधायक  गोलु शुक्ला ने किया अत्याधुनिक CT और MRI मशीनों का लोकार्पण।*

इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (M.Y. Hospital) में आज चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित हुआ। माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री गोलू शुक्ला द्वारा अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक 128-स्लाइस CT स्कैन (Canon Aquilion Prime SP) और 1.5T MRI मशीन (Wipro GE Signa Creator) का गरिमामय समारोह में उद्घाटन किया गया।

​इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, एम.वाई. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, और रेडियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अलका अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभाग के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहभागिता की।

​इंदौर को मेडिकल हब बनाने के संकल्प की दिशा में शासन का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इन मशीनों से न केवल जांच की सटीकता बढ़ेगी, बल्कि इस विश्वस्तरीय तकनीक का लाभ आयुष्मान हितग्राही मरीजों के लिए निःशुल्क एवं अन्य सभी मरीजों के लिए बहुत कम दरों पर मिल सकेगा।

​एम.वाई. अस्पताल मालवा और निमाड़ का सबसे बड़ा केंद्र है। यहाँ आधुनिक मशीनों के आने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और अब जांच के लिए उन्हें बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

​विभागाध्यक्ष डॉ. अलका अग्रवाल ने मशीनों की जानकारी देते हुए बताया कि:

​128-स्लाइस CT मशीन अन्य सभी जांचों के साथ दिल की धमनियों की जांच भी कर सकने में सक्षम है।

​1.5T MRI मशीन मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की बीमारियों के सूक्ष्म परीक्षण के अतिरिक्त भी अन्य सभी बीमारियों के गहन परीक्षण में अत्यधिक सहायक होगी। जिससे गंभीर मरीजों का समय पर उपचार संभव होगा।

इस अवसर पर डॉ अमन गुप्ता ने रेडियोडाग्नोसिस विभाग के समय के साथ उन्नयन के बारे में संक्षिप्त में प्रकाश डाला ।

अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि इन सुविधाओं के शुरू होने से अब मरीजों को जांचों के लिए विश्वस्तरीय मशीन मिलेगी ।

*डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया* कहा की यह राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा परिषद के मापदंडों को पूरा करने के लिए अत्यंत आवश्यक था साथ ही रेजिडेंट चिकित्सकों को शोध कार्यों में अधिक सुगमता मिलेगी। अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि सभी बुनियादी ढांचों को और अधिक आधुनिक बनाया जाए। 

*डीन डा अरविंद घंघोरिया* ने कहा हमे एम वाय अस्पताल को प्रदेश का अव्वल एवं देश में सबसे बेहतर अस्पताल बनना है l इसके साथ ही नई तकनीक ऐवम मशीनो से एम वाय अस्पताल को अपग्रेड करना एवं अस्पताल की कमियों को दूर कर सरकार द्वारा जनहित एवं जन कल्याणकारी योजनाओं , सुविधाओं को और बेहतर एवं सुचारु रूप से जारी रखना ही उनका प्रथम लक्ष्य एवं कर्तव्य हैl

​समारोह के अंत में विभागाध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।