WOW Awards Asia 2026 में इंदौर की राधिका पवार सम्मानित
*WOW Awards Asia 2026 में इंदौर की राधिका पवार सम्मानित*
इंदौर।इवेंट इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए राधिका पवार को WOW Awards Asia 2026 में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।WOW Awards Asia को एक्सपीरिएंशियल, इवेंट्स, MICE, लाइव एंटरटेनमेंट और वेडिंग इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान मंच माना जाता है। वर्ष 2009 में शुरू हुए इस पुरस्कार ने पिछले 17 वर्षों से इवेंट इंडस्ट्री में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को सम्मानित करने की परंपरा कायम रखी है। इसके 17वें संस्करण में भी उन उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जो लाइव एक्सपीरिएंस इंडस्ट्री के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित इवेंट मैनेजमेंट उद्योग के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सेलिब्रिटी सेफ संजीव कपूर थे. इस अवसर पर देशभर के ख्याति प्राप्त इवेंट मैनेजर्स, उद्योग विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और लाइव इवेंट्स क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
राधिका पवार को यह सम्मान इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री में उनके उद्यमशील नेतृत्व, नवाचार, दृढ़ संकल्प और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान उन महिला नेतृत्वकर्ताओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने पेशेवर कार्यों और प्रेरणादायी उपलब्धियों से उद्योग में महत्वपूर्ण परिवर्तन और सकारात्मक प्रभाव स्थापित किया है।
राधिका पवार ब्लूनेक इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर एवं सह-संस्थापक हैं। वे पिछले 21 वर्षों से इवेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वर्ष 2022 में स्थापित ब्लूनेक इवेंट्स आज कॉर्पोरेट इवेंट्स, सरकारी परियोजनाओं, प्रदर्शनियों, लग्जरी वेडिंग्स, ब्रांड एक्टिवेशन और एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग के क्षेत्र में देशभर में अपनी सेवाएं दे रही है।
सम्मान प्राप्त करने पर राधिका पवार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी ब्लूनेक टीम, उनके ग्राहकों और सहयोगियों के विश्वास एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने तथा भारतीय इवेंट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा।


