शहर की हरियाली के पक्ष में उतरा अभ्यास मंडल, धरना स्थल पर दी सहभागिता..
शहर की हरियाली के पक्ष में उतरा अभ्यास मंडल, धरना स्थल पर दी सहभागिता..
इंदौर । शहर के पर्यावरण और हरियाली के संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय रहे अभ्यास मंडल ने एक बार फिर शहर हित में अपनी सहभागिता निभाई। शहर के मध्य स्थित रानी सराय, इंडियन कॉफी हाउस मैदान में मेट्रो परियोजना के अंतर्गत पेड़ों और परिंदों के प्राकृतिक आश्रयों को उजाड़े जाने के विरोध में “पेड़ बचाओ–इंदौर बचाओ” समूह पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर बैठा है। अभ्यास मंडल सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर शांति पूर्वक समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि विकास आवश्यक है, किंतु पर्यावरण की कीमत पर नहीं। पेड़ और पक्षी शहर की विरासत हैं, जिनका संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है।
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस समर्थन कार्यक्रम ने शहरवासियों का ध्यान एक बार फिर इस ओर आकृष्ट किया कि इंदौर की पहचान उसकी हरियाली और जैव विविधता से जुड़ी है। अभ्यास मंडल ने आशा व्यक्त की कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित एजेंसियां पर्यावरण-संवेदनशील निर्णय लेंगी और शहर की हरित धरोहर को बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
समर्थन का नेतृत्व डॉ ओ पी जोशी, रामेश्वर गुप्ता, डॉ मालासिंह ठाकुर, वैशाली खरे



