अधिवक्ता परिषद् द्वारा संविधान दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन,
अधिवक्ता परिषद् द्वारा संविधान दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन,
न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट ने किया शुभारंभ
इंदौर।अधिवक्ता परिषद्, मालवा प्रांत एवं इंदौर हाई कोर्ट इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर राजवाड़ा चौक, इंदौर में *संविधान दिवस चित्र प्रदर्शनी 2026* का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति श्री संदीप एन. भट्ट, न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विक्रम दुबे, मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री उमेश यादव, मालवा प्रांत महामंत्री श्री प्रसन्न भटनागर, इंदौर हाई कोर्ट इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन तथा इकाई महामंत्री श्री देवदीप सिंह सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा, संविधान सभा की भूमिका, संविधान की मूल पांडुलिपि की कलात्मक विशेषताओं तथा संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के बारे में चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी में संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान तथा संविधान निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को भारतीय संविधान के इतिहास, मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जागरूक करना था।
आयोजकों ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को स्मरण करने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार की प्रदर्शनी नागरिकों को संविधान की गौरवशाली यात्रा और उसके महत्व से जोड़ने का माध्यम है।
प्रदर्शनी का आयोजन 26 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक राजवाड़ा चौक, इंदौर में किया गया।


