अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 251 पेड़ पौधे रोपने के कार्यक्रम का शुभारंभ
अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 251 पेड़ पौधे रोपने के कार्यक्रम का शुभारंभ
इंदौर । अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 251 पेड़ पौधे रोपने के कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम मंदिर मंदिर पंचकुइयां से किया गया।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास जी महाराज एवं समाजसेवी दुर्गेश अग्रवाल जी थे।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, अध्यक्ष कमलेश मित्तल, महामंत्री राजकुमार बंसल ने बताया की इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सपत्निक भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। साथ ही मन्दिर परिसर में स्थित गौ शाला में गायों को गुड़ ,सब्जी, एव्म हरी घास ,से गौ सेवा की गयी। ग्रुप संयोजक राजू बंसल, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया आयोजन में उपस्थिति सौ अधिक सदस्यों को घर एवं कालोनी में रोपने के लिए पौधे भेंट किये गये। कार्यक्रम में आश्रम के बटुकों को भोजन परसादी करवा के सभी सदस्यों ने भी परसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन डॉ गोविन्द सिंघल ने किया आभार शिव जिन्दल ने माना।


