इंदौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव, 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

इंदौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव, 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

इंदौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव, 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

इंदौर। मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में श्री सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज द्वारा देवउठनी ग्यारस के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में 12 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की।

आयोजन की अध्यक्षता एड. श्रीमती भावना सुरेश जी साहू ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित कालका माता मंदिर चौराहे के पास दलाल बाग परिसर में आयोजित विवाह समारोह से पूर्व भव्य वर निकासी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच निकली इस वर निकासी ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर के साथ-साथ देश के अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचे। बाहर से आए समाजजनों ने नवविवाहित वर-वधुओं को अपनी ओर से उपहार भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन में विवाह की विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक रस्में विधिविधान के साथ संपन्न हुईं। इसके साथ ही अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत समाजजनों के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था भी की गई।

आयोजन की अध्यक्षता एड. श्रीमती भावना सुरेश साहू ने की। आयोजन समिति में महामंत्री  मुन्नालाल हल्कूराम साहू, कोषाध्यक्ष  पुरुषोत्तम कन्हैयालाल साहू एवं सचिव श धीरज गोपाल जी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपाध्यक्ष श्री हरिप्रसाद लक्ष्मीदास जी साहू,घनश्याम जगन्नाथ जी साहू , बबीता पंकज जी साहू,मंत्री श्री पंकज सुरेशचंद जी साहू, सोनू संतोष जी साहू राजेश नारायण जी साहू सह कोषाध्यक्ष श्री मुकेश शंकरलाल जी साहू, मीडिया प्रभारी श्री देवेंद्र अमरचंद जी साहू, व्यवस्थापक श्री विशाल राधेश्याम जी साहू, सह व्यवस्थापक श्री कम मांगीलाल जी साहू एवं भोजन व्यवस्थापक श्री दिनेश बाबूलाल जी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

समस्त तेली समाज, इंदौर के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला सदस्यों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, समरसता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।