बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी, ऑटो चालकों एवं पोस्टमैन को बांधा रक्षा सूत्र

बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी, ऑटो चालकों एवं पोस्टमैन को बांधा रक्षा सूत्र

बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी, ऑटो चालकों एवं पोस्टमैन को बांधा रक्षा सूत्र

बुरहानपुर। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बचपन प्ले स्कूल, बुरहानपुर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक अनोखी पहल की। छात्रों ने "थ्रेड्स ऑफ लव" थीम के तहत शहर के कम्युनिटी हेल्पर्स को राखी बांधकर उनका सम्मान किया।

बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस जवानों, ऑटो चालकों और पोस्टमैन को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने बताया कि ये सभी हमारे समाज के असली हीरो हैं, जो दिन-रात हमारी सेवा में लगे रहते हैं।

स्कूल की संचालिका अभिलाषा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सभी के प्रति सम्मान, प्रेम और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।