बुरहानपुर के सेवा सदन महाविद्यालय द्वारा एनसीसी कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाकर राष्ट्र की अखण्डता का दिया संदेश

बुरहानपुर ब्यूरो सुभाष सपकाले 

बुरहानपुर के सेवा सदन महाविद्यालय द्वारा एनसीसी कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाकर राष्ट्र की अखण्डता का दिया संदेश

36 एमपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान व सेवासदन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील के मार्ग दर्शन में तथा केप्टन सुशील माहेश्वरी व लेफ्टिनेंट रिया ठाकुर के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीनियर डिविजन एवं सीनियर विंग कैडेट्स द्वारा मानवता में एकता व राष्ट्र की अखण्डता हेतु एनसीसी केडेट्स द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा तैयार कर एकता का संदेश दिया। साथ ही  नेहरू स्टेडियम पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में सेवासदन महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एनसीसी सीनियर डिवीजन को प्रथम स्थान एवं सीनियर विंग को द्वितीय स्थान से बुरहानपुर कलेक्टर माननीय हर्ष सिंहजी द्वारा सम्मानित किया गया। एनसीसी इकाई की इस सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने कैडेट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
.

Next