31 महिलाओं का सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन सम्पन्न हुआ
31 महिलाओं का सामूहिक करवा चौथ का उद्यापन सम्पन्न हुआ
इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब द्वारा प्रतिवर्ष करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन कराया जाता है। इस वर्ष 31 महिलाओं का करवा चौथ का उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन में कराया।
श्री अग्रसेन क्लब के प्रमुख सरक्षक निखिल शीतल अग्रवाल संस्थापक राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन , कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि चौथ का सामूहिक उद्यापन कराया जाता है। 31 महिलाओं का करवा चौथ का उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन में कराया है। 700 से ज्यादा महिलाएं एकत्रित हुई।
महिलाओं ने करवा चौथ सेलिब्रेशन में फिल्मी गीतों पर डांस और गरबा किया। अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई बेस्ट करवा सजाओ , बेस्ट मेहंदी ,बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट कपल आदि प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें 50 से ज्यादा महिलाओं ने इनाम जीते।
उपस्थित महिलाओं को गिफ्ट भी प्रदान किए गए । महिलाओं में करवा चौथ को लेकर भारी उत्साह था । सभी ने चंद्र देवता को अरक देकर पति की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की। दिन भर उपवास रखने के बाद अपने पति देवता के हाथ से पानी पीकर उपवास को खोला ।
करवा चौथ उद्यापन की व्यवस्था वंदना मित्तल रिंकू अग्रवाल, मीना गोयल, रश्मि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सपना मंगल, प्रीति गोयल, अंजली बंसल, लता गर्ग, साधना बंसल, गायत्री अग्रवाल महिलाओं ने संभाली ।
अतिथि के रूप में प्रयोग गर्ग, मनीष खजांची, राजेंद्र गोयल (समाधान), शैलेष गर्ग, राजेश बंसल (पंप), गोविंद सिंघल (मामा), मुकेश बृजवासी, नीरज मित्तल, अरविंद बागड़ी आदि उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत गजेंद्र अग्रवाल, उमेश मंगल नारायण गोयल, विनोद अग्रवाल, परेश गोयल, सतीश बंसल, राकेश अग्रवाल आदि ने किया। आभार राकेश गोयल ने माना संचालन आशीष मित्तल ने किया।


