11 वर्षीय मास्टर पार्थ पंवार के नेत्रदान एवं त्वचादान से मानवता गौरवान्वित
11 वर्षीय मास्टर पार्थ पंवार के नेत्रदान एवं त्वचादान से मानवता गौरवान्वित
पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच पवार परिवार का प्रेरणादायी निर्णय।
मालवीय नगर, इंदौर निवासी श्री रविन्द्र पंवार के 11 वर्षीय सुपुत्र मास्टर पार्थ पंवार के आकस्मिक निधन के पश्चात परिवार ने असीम दुःख की घड़ी में भी अद्भुत साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पार्थ के नेत्रदान एवं त्वचादान की सहमति प्रदान की।
परिवार का यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल है। पार्थ के नेत्रों से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलेगी, वहीं उनकी त्वचा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के उपचार में जीवनदायिनी सिद्ध होगी।
यह संदेश है कि जाते-जाते भी किसी के जीवन में आशा की किरण जगाई जा सकती है।
यह पुनीत कार्य मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर के माध्यम से संपन्न हुआ।समन्वय सेवा:* श्री संजय कासलीवाल, श्री लक्की खत्री एवं श्री उमेश कुंडल*तकनीकी सहयोग:* जीतू बगानी एवं श्रीमती निवेदिता गोयल।
मुस्कान ग्रुप, पवार परिवार के इस अनुकरणीय और साहसिक निर्णय को नमन करता है तथा सभी नागरिकों से नेत्रदान एवं त्वचादान हेतु आगे आने की अपील करता है।
पार्थ की स्मृति में मानवता का संदेश — नेत्रदान-त्वचादान, जीवन में आशा का संचार।।"मासूम चेहरों पर मुस्कान लाने का एक विनम्र प्रयास।"_


