द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के 5 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित
द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के 5 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित
इंदौर। द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 70वीं संभागस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खरगोन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों जैसे बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ और खंडवा की टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें इंदौर की टीम ने बाजी मारी और विजेता बनी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन:
इस संभागस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आगामी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें इंदौर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान 'द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल' के 5 होनहार खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।
14 वर्ष बालक वर्ग (स्थान- उमरिया, दिनांक: 25 से 29 सितंबर 2026): एमराल्ड हाइट्स के अव्यांश जैन, मौलिक मेहता, पार्थ कालड़ा और नमन फेरवानी का चयन हुआ है।
14 वर्ष बालिका वर्ग (स्थान- कुक्षी, दिनांक: 7 से 11 सितंबर 2026): विद्यालय की शानवी यादव का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए किया गया है।
खिलाड़ियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन मुक्तेश सिंह खेल अधिकारी अकरम खानने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


