डाइकिन इंडिया ने बिजली बचाने वाले नए रूम एसी और AI आधारित VRV Alpha सीरीज लॉन्च की
डाइकिन इंडिया ने बिजली बचाने वाले नए रूम एसी और AI आधारित VRV Alpha सीरीज लॉन्च की
इंदौर। डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि., जो जापान की डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 100% सहायक कंपनी है, ने वर्ष 2026 के लिए अपने नए ऊर्जा-दक्ष रूम एयर कंडीशनर्स और AI आधारित VRV Alpha सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नई रेंज बेहतर कूलिंग, स्मार्ट तकनीक और बिजली की अधिक बचत के उद्देश्य से पेश की गई है।
कंपनी के नए रूम एयर कंडीशनर्स बीईई-2026 के सख्त ISEER मानकों के अनुरूप बनाए गए हैं। इनमें स्ट्रीमर डिस्चार्ज तकनीक, स्विंग कंप्रेसर, स्मार्ट IoT कनेक्टिविटी, DNNS एंटी-करोजन कोटिंग और 54°C तक की गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग जैसी उन्नत तकनीकें शामिल हैं। खासतौर पर 5-स्टार इन्वर्टर मॉडल्स कम शोर, तेज कूलिंग और अधिक ऊर्जा बचत के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो शहरी ग्राहकों और पहली बार एसी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे।
कमर्शियल बिल्डिंग्स और बड़े घरों के लिए पेश की गई VRV Alpha सीरीज डाइकिन की पेटेंट VRV तकनीक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), IoT और क्लाउड आधारित स्मार्ट सिस्टम से जोड़ती है। यह सिस्टम मौसम और उपयोग की जरूरत के अनुसार खुद को एडजस्ट कर ऊर्जा की बचत के साथ बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करता है। इसके प्रमुख फीचर्स में उच्च ऊर्जा दक्षता, बेहतर कूलिंग क्षमता, मौसम प्रतिरोधक डिजाइन, स्केलेबल सिस्टम और क्लाउड-आधारित AI समाधान शामिल हैं।
इस अवसर पर डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी कंवलजीत जावा ने कहा कि कंपनी भारतीय ग्राहकों को विश्वस्तरीय, भरोसेमंद और ऊर्जा बचाने वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार नवाचार कर रही है। 60 से अधिक मॉडलों वाली 2026 की नई रेंज जापानी तकनीक और भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि डाइकिन भारत में तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी का टर्नओवर करीब 150 करोड़ डॉलर है और अब तक भारत में लगभग 2800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। नीमराना और श्रीसिटी में कंपनी की अत्याधुनिक फैक्ट्रियां संचालित हैं तथा देश में तीन अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी कार्यरत हैं। इसके अलावा तकनीकी प्रशिक्षण के लिए DJIME और AC-DC जैसे केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन की लागत में वृद्धि के कारण अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में लगभग 7 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी।
डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया घरेलू और कमर्शियल एयर कंडीशनिंग समाधान के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में शामिल है और देश में तेजी से बढ़ते HVAC बाजार में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रही है।


