विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जयस छात्र संगठन ने कलेक्टर कार्यालय पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जयस छात्र संगठन ने कलेक्टर कार्यालय पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
इंदौर । विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज जयस छात्र संगठन इंदौर जिला अध्यक्ष लखन बामनिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
जयस छात्र संगठन ने मांग की कि इंदौर में विद्यार्थियों के लिए सिटी बस पास का किराया न्यूनतम किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिल सके।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता शीघ्र जारी करने, तथा नर्सिंग विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।
ज्ञापन में माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय में जारी परीक्षा परिणाम को लेकर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। जयस छात्र संगठन ने मांग की कि परीक्षा परिणाम का पुनः निष्पक्ष एवं सह


