आप बहनों के आशीर्वाद में बड़ी शक्ति है, जिससे मुझे लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

आप बहनों के आशीर्वाद में बड़ी शक्ति है, जिससे मुझे लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

विधानसभा 1 में बड़े उत्साह और उमंग से मनाया रक्षा बंधन पर्व, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - आशा विजयवर्गीय रहे उपस्थित

बाबा श्री गार्डन में क्षेत्र क्र 1 की 10 हजार बहनों के साथ मनाया मंत्री विजयवर्गीय ने रक्षाबंधन पर्व

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी रहे मौजूद, बंधवाई सैकडो राखियां, गीत संगीत से बांधा समा

आप बहनों के आशीर्वाद में बड़ी शक्ति है, जिससे मुझे लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय


इंदौर - विधानसभा 1 की 10 हजार बहनों के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्नेह और वात्सल्य का पर्व रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व स्नेह का पर्व है। इस अवसर पर बहनों ने कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय के हाथों पर राखियां बांधी।

*बहनों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होते हैं - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय*

इस अवसर पर बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दूर -दूर से माताएं और बहनें रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए आज यहां पर आई है। आप मुझे आशीर्वाद देने के लिए आई हैं। यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। आप माता-बहनों के आशीर्वाद में बड़ी शक्ति है। आपसे आशीर्वाद की शक्ति पाकर मेरे सभी कार्य सफल हो जाते हैं। मुझे कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। रक्षाबंधन स्नेह के धागों में बंधा प्यार के अट्टू बंधन का त्यौहार है।  मैं आप सभी माता-बहनों के चरणों में प्रणाम करते हुए आपके चरणों की धूल अपने मस्तक पर लगाता हूं। सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान होना चाहिये। आप धार्मिक ग्रंथ भले ना पढ़ो, लेकिन यदि किसी जरूरत मंद की मदद कर आप उसके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं तो बड़े पुण्य का कार्य है। कल रक्षाबंधन के अवसर पर शिवप्रिय श्रावण मास का समापन हो जाएगा। अभी चातुर्मास चल रहा है और विष्णु जी योगनिद्रा में है। सृष्टि का संचालन महादेव कर रहे हैं। 

इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप सभी माता-बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई। हमारा सौभाग्य के आपके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने का अवसर मिला है। आप सभी का आशीर्वाद हमारे लिए एक शक्ति के रूप में कार्य करता है। आपके आशीर्वाद की शक्ति से हम देश सेवा करते रहेंगे। 

इस मौके पर इंदौर महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी एवं महामंत्री माधुरी जायसवाल का सम्मान भी किया गया।

*बहनें हाथ से बनाकर लाई राखियां*

रक्षाबंधन पर्व का आयोजन बाबाश्री रिजोर्ट में किया गया था। इस अवसर पर हजारों बहने कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय को राखी बांधने के लिए आई थी। कई बहनें अपने हाथों से खूबसूरत राखियां बनाकर लाई थी। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय ने बहनों के स्नेह से सराबोर सुमधुर गानों और भजनों की प्रस्तुति दी। रक्षाबंधन पर्व मनाने आई सभी बहनों को इस अवसर पर उपहार दिए गए। गन्नु महाराज ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मेधराज जैन, आशा विजयवर्गीय, श्रेष्ठा जोशी, अशोक चौहान चांदू नेता, गोविंद सिंह पंवार, भूपेंद्र केसरी, विधानसभा 1 के सभी भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में माता-बहनें मौजूद थी।