18 अक्टूबर को निकलेगी "विशाल चुनरी यात्रा"

18 अक्टूबर को निकलेगी "विशाल चुनरी यात्रा"

18 अक्टूबर को निकलेगी "विशाल चुनरी यात्रा"

बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक निकलेगी यात्रा

हज़ारों श्रद्धालु बिजासन माता को चढ़ायेगे ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा परम्परा रही कायम

आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करने के लिए माँ बिजासन का आशीर्वाद जरूरी - सत्तन 

क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और मातृशक्ति की विशेष मांग पर पुनः भव्य स्वरुप में निकलेगी "विशाल चुनरी यात्रा" - सुदर्शन गुप्ता 

"विशाल चुनरी यात्रा" को लेकर बैठक सम्पन्न 

इंदौर। "विशाल चुनरी यात्रा" को लेकर आज बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ में वृहद बैठक वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, चुनरी यात्रा संयोजक व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता श्री सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि माँ बिजासन इंदौर का प्रसिद्ध मंदिर है, प्राचीन काल में युद्ध में जाने के पूर्व माता बिजासन की पूजा की जाती थी, जिससे युद्ध में विजय प्राप्त होती थी। आज भी हम अज्ञात असुरों से लड़ रहे हैं जो सनातन को कमजोर करने में लगे है, कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें हमारे राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनने से रोकना चाहती है, इसलिए निरंतर देश में जातिवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद के माध्यम से देश को अस्थिर करना चाहती है, यदि इन आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करना है और सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए माँ बिजासन का आशीर्वाद जरूरी है। 

चुनरी यात्रा संयोजक व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पर बड़ा गणपति मंदिर से माँ बिजासन मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकलती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण चुनिंदा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यात्रा की परम्परा कायम रही, अब श्रद्धालुओं और क्षेत्र की मातृशक्ति की विशेष मांग को दृष्टिगत रखते हुए पुनः भव्य स्वरुप में यात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष 18 अक्टूबर रविवार को यात्रा निकाली जाएगी। माँ बिजासन को ढाई किलोमीटर विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी।

बैठक का संचालन पार्षद महेश चौधरी एवं आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन कश्यप ने किया। 

इस अवसर पर एम आई सी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राकेश शर्मा, भूपेंद्र केसरी, चेतक कमल वाघेला, पार्षद महेश चौधरी, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, संध्या यादव, भावना मनोज मिश्रा, राहुल जायसवाल, सीमा कृष्णवल्लभ डाबी, पराग कौशल, ममता सुभाष सुनेरे, सोनाली मुकेश धारकर, नितिन कश्यप, नीता मुकेश शर्मा, बबली नरवले, गगन यादव, सावन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित थीं।