Indian News adda& News Magazine & SAURABH PUROHIT 01
इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज एवं ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर द्वारा ग्राम दर्जी कराड़िया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
ग्राम दर्जी कराडिया  में विधिक जागरूकता शिविर का  आयोजन
| सांवेर
इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज एवं ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर द्वारा ग्राम दर्जीकाक्रिया में विधिक जागरूकता शिविर का  आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता एकता शर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पूर्व जे.जे.बी. सदस्य ने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार तथा जमीनी स्तर पर विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।
अधिवक्ता प्रेमांशु तिवारी (हाईकोर्ट, इंदौर) ने ग्रामीणों को दीवानी एवं फौजदारी मामलों में उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी दी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका को समझाया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि  धनंजय राव  की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों को विधिक जागरूकता के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया।
संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी, डॉ. नेहा शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. प्रीति दरक ने समाज और विधिक संस्थाओं के बीच सेतु बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित अपने प्रश्न रखे और समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. अतुल लाडना द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह विधिक जागरूकता शिविर ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
श्री आरजीपी गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में 12 फरवरी 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “होराइजन–2026” का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन
श्री आरजीपी गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में 12 फरवरी 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “होराइजन–2026” का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अरुण अग्रवाल (कैंसर सर्जन), विशिष्ट अतिथि श्री जयेश शाह, गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री दीपकभाई सोनी, संस्था के चेयरमैन श्री पंकजभाई ठक्कर तथा संस्था की निदेशक डॉ. रवलीन कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गुजराती समाज के वरिष्ठ सदस्य, शिक्षकीय एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम “रेट्रो टू मेट्रो” रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई तथा समापन शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने 80’s, 90’s, Gen-Z, टॉलीवुड एवं पंजाबी थीम पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त हिप-हॉप, शास्त्रीय एवं समकालीन शैलियों में एकल प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। साथ ही अभिनेता धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. रवलीन कौर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों एवं स्टाफ की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रुचिता शांडिल्य ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. नीलिमा राय चौकसे ने व्यक्त किया। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी डॉ. श्वेता जैन ने बताया कि द्वितीय सत्र में इंटर कॉलेज म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीनिवास पुजारी, जयमाला विजय एवं माधवी वैद्य रहे। इसमें शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बरखा गुप्ता, प्रो. जाहिरा कुरैशी एवं डॉ. नीतिकेश मित्तल ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. प्रियंका तिवारी ने व्यक्त किया।
​अमरावतीमध्ये अखिल भारतीय आंतरविद्यापीठ सॉफ्टबॉल स्पर्धेचे दिमाखदार उद्घाटन; १०७ विद्यापीठांचा सहभाग
​अमरावती: श्री शिवाजी शिक्षण संस्था आणि संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ यांच्या संयुक्त विद्यमाने आयोजित 'अखिल भारतीय आंतरविद्यापीठ सॉफ्टबॉल (पुरुष व महिला) स्पर्धा २०२५-२६' चे भव्य उद्घाटन उत्साहात संपन्न झाले. सॉफ्टबॉलच्या इतिहासात प्रथमच महिला आणि पुरुष अशा दोन्ही गटांच्या राष्ट्रीय स्पर्धा एकाच वेळी आणि एकाच ठिकाणी आयोजित करून अमरावतीने एक नवा इतिहास रचला आहे.
​खेळातून घडते चारित्र्य: पोलीस आयुक्त गणेश शिंदे
​कार्यक्रमाचे प्रमुख अतिथी म्हणून बोलताना पोलीस आयुक्त श्री. गणेश शिंदे यांनी खेळाचे महत्त्व अधोरेखित केले. "अमरावती हे प्रदूषणमुक्त आणि सांस्कृतिकदृष्ट्या समृद्ध शहर असून येथील पोषक वातावरणात ही स्पर्धा होत आहे," असे ते म्हणाले. खेळ केवळ हार-जित पुरता मर्यादित नसून तो खेळाडूंना 'ग्राउंडेड' राहायला आणि कठीण परिस्थितीत जिद्दीने उभे राहायला शिकवतो. आजची तरुण पिढी तंत्रज्ञान आणि विज्ञानात प्रगती करत असतानाच खेळाच्या माध्यमातून देशाची जबाबदारी पेलण्यास सक्षम होत असल्याचेही त्यांनी नमूद केले.
​शिवाजी शिक्षण संस्थेचा ऐतिहासिक पुढाकार: हर्षवर्धन देशमुख
​संस्थेचे अध्यक्ष श्री. हर्षवर्धन देशमुख यांनी उद्घाटनपर भाषणात सांगितले की, "सॉफ्टबॉलसारख्या खेळाला राष्ट्रीय स्तरावर प्रोत्साहन देण्यासाठी शिवाजी शिक्षण संस्थेने पुढाकार घेतला आहे. संपूर्ण भारतातून आलेल्या खेळाडूंना अमरावतीचे आदरातिथ्य आणि संस्कृतीची ओळख करून दिली जाईल. खेळाडूंनी मैदानावर केवळ कौशल्यच नाही, तर शिस्त आणि खिलाडूवृत्तीचेही दर्शन घडवावे."
​नियोजनाची जय्यत तयारी: दिलीपबाबू इंगोले
​या स्पर्धेच्या नियोजनाबद्दल माहिती देताना श्री. दिलीपबाबू इंगोले म्हणाले की, देशभरातील १०७ विद्यापीठांचे संघ या स्पर्धेत सहभागी झाले आहेत. ५ तारखेपर्यंत पुरुषांचे सामने रंगणार असून ६ ते १० तारखेदरम्यान महिलांच्या स्पर्धा होतील. विशेष म्हणजे, या स्पर्धेतील उत्कृष्ट कामगिरीच्या जोरावर 'ऑल इंडिया' भारतीय संघासाठी खेळाडूंची निवड केली जाणार आहे. मैदानावर फ्लड लाईट्सची सोय करण्यात आल्याने रात्रीच्या वेळीही सामने खेळवले जाणार आहेत.
​अध्यक्षीय समारोप: डॉ. महेंद्र ढोरे
​कार्यक्रमाचे अध्यक्ष आणि प्रकुलगुरू डॉ. महेंद्र ढोरे यांनी आपल्या भाषणात अमरावतीच्या क्रीडा वारशाचा गौरव केला. "खेळ हे सर्वांगीण विकासाचे साधन असून त्यातून मिळणारा संयम आणि सांघिक भावना जीवनात महत्त्वाची ठरते. स्त्री-पुरुष समानतेचा संदेश देणारे हे आयोजन देशासाठी अभिमानास्पद आहे," असे त्यांनी सांगितले.
पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख आयुष संस्थान ‘एनईआईएएच’ की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में हुए शामिल
पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख आयुष संस्थान ‘एनईआईएएच’ की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में हुए शामिल
इंदौर। चिकित्सा एवं आयुष क्षेत्र में इंदौर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने शहर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी को शिलांग (मेघालय) स्थित पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (NEIAH) की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सलाहकार समिति में बतौर सदस्य (होम्योपैथी विशेषज्ञ) नामित किया है।
संस्थान द्वारा 23 जनवरी 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, आयुष मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में डॉ. द्विवेदी को अगले तीन वर्षों के लिए समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि NEIAH, भारत सरकार के अधीन पूर्वोत्तर भारत का एकमात्र स्वायत्त आयुष संस्थान है, जहाँ एक ही परिसर में आयुर्वेद और होम्योपैथी की उच्च शिक्षा, शोध गतिविधियाँ तथा चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा—
“पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति का सदस्य चुना जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है। पूर्वोत्तर भारत औषधीय संभावनाओं से समृद्ध क्षेत्र है। मेरा प्रयास रहेगा कि अपने अनुभवों के माध्यम से वहाँ शोध कार्यों को नई दिशा दे सकूँ और होम्योपैथी एवं आयुर्वेद के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में योगदान कर सकूँ। इस विश्वास के लिए मैं प्रधानमंत्री जी एवं आयुष मंत्रालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
डॉ. द्विवेदी के मनोनयन पर श्री गुजराती समाज के पदाधिकारियों, एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. द्विवेदी का दीर्घ अनुभव संस्थान के शैक्षणिक विकास, नीतिगत मार्गदर्शन तथा शोध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गौरतलब है कि डॉ. ए.के. द्विवेदी वर्ष 2015 से केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), आयुष मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में भी सेवाएँ दे रहे हैं। अप्लास्टिक एनीमिया एवं हीमैटोहाइड्रोसिस जैसी दुर्लभ एवं जटिल बीमारियों के उपचार में उनकी विशेषज्ञता के कारण देशभर से मरीज उपचार हेतु इंदौर आते हैं।
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले 27 वर्षों से संचालित एनीमिया जागरूकता अभियान को केंद्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इसी निरंतर जन-जागरूकता एवं सेवा कार्यों के परिणामस्वरूप भारत सरकार एवं आयुष मंत्रालय द्वारा उन्हें समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यह दायित्व केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि इंदौर, मध्यप्रदेश और समूचे होम्योपैथी जगत के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए उन्होंने इंदौर से सांसद श्री शंकर लालवानी जी का भी साधुवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से जनहित के अभियान निरंतर आगे बढ़ते हैं।
कोलकाता के “बिस्वा बंगला कन्वेंशन सेंटर” में हुए वैज्ञानिक विमर्श में डॉ. ए.के. द्विवेदी का यादगार उद्बोधन*
-	*कोलकाता के “बिस्वा बंगला कन्वेंशन सेंटर” में हुए वैज्ञानिक विमर्श में डॉ. ए.के. द्विवेदी का यादगार उद्बोधन*
*इंदौर।* होम्योपैथी की वास्तविक शक्ति वैज्ञानिक अनुशासन, ईमानदार क्लीनिकल प्रैक्टिस तथा सुदृढ़ केस डॉक्युमेंटेशन में निहित है। अनुभव को साक्ष्य में बदलने की पुख्ता प्रक्रिया ही होम्योपैथी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त बनाती है। जब होम्योपैथिक दवाओं के साथ रोगी की जरूरत के मुताबिक भारतीय खान-पान में सही बदलाव किए जाते हैं तो दवाओं का असर भी बढ़ जाता है। समुचित खान-पान की संगत से मरीज की रंगत भी निखरने लगती है। ये बात देश के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक और आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कोलकाता के बिस्वा बंगला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वैज्ञानिक विमर्श के दौरान कही। “होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया” के *गोल्डन जुबली सेलेब्रेशन* के तहत आयोजित किए गए भव्य समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि होम्योपैथी की मदद से एप्लास्टिक एनीमियाऔर हायपोप्लास्टिक मैरो जैसी बीमारियों पर भी प्रभावी विजय प्राप्त की जा सकती है। रिकवरी के दौरान गुड़-चना तथा भारत में ठंड के मौसम में बनाए जाने वाले गुड़-बादाम, गुड़-तिल एवं गुड़-अलसी आदि के लड्डू नेचुरल आयरन, ऊर्जा एवं समुचित पोषण के भरपूर स्रोत होते हैं। इस प्रकार के खान-पान से रोगी की प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ होती है और शरीर को ताकत मिलती है।
*“एप्लास्टिक एनीमिया” विषय पर प्रभावी व्याख्यान*
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तैराकी एवं गोताखोरी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ
एस.आर.एम. की तैराक ने पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
चेन्नई। एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM IST), कट्टनकुलथुर परिसर में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तैराकी एवं गोताखोरी (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की प्रमुख विश्वविद्यालयों के शीर्ष तैराक और गोताखोर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह 18 दिसंबर 2025, प्रातः 8:00 बजे, डॉ. टी. आर. पारिवेंधार एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स, एसआरएमआईएसटी, कट्टनकुलथुर परिसर में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता डॉ. एस. पोनुसामी, रजिस्ट्रार – SRM IST ने की, जिन्होंने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी.यू. जोथिर लिंगम, फॉरेस्टर (तमिलनाडु), एसआरएमआईएसटी के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर की ये प्रतियोगिताएं भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नींव मजबूत करती हैं।
इसी प्रतियोगिता के दौरान एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई की प्रतिभाशाली तैराक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। देशभर से आए अनुभवी और शीर्ष तैराकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद एस.आर.एम. की इस खिलाड़ी ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में तैराक ने बेहतरीन स्टार्ट, संतुलित स्ट्रोक और दमदार फिनिश के साथ प्रभावशाली टाइमिंग हासिल की। फाइनल मुकाबलों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए निर्णायकों से उच्च अंक प्राप्त किए और पदक अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन की खेल विशेषज्ञों, तकनीकी अधिकारियों और दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे खिलाड़ी के निरंतर अभ्यास, अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा एस.आर.एम. विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक एक्वेटिक सुविधाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं का अनुभव और प्रोत्साहन ने खिलाड़ी के आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
पदक जीतने पर विश्वविद्यालय प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं सहपाठियों ने तैराक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे एस.आर.एम. संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह तैराक राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करेगी।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 59वीं अंतर–महाविद्यालयीन संभाग&स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
इंदौर। कार्यकारी खेलकूद समिति, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा आयोजित 59वीं अंतर–महाविद्यालयीन संभाग-स्तरीय एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आज प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ अनुशासन, ऊर्जा और खेलभावना को बढ़ाती हैं।
यह प्रतियोगिता 09 दिसंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 08 जिलों के महाविद्यालयों ने भाग लिया है।
प्रतिभागिता का विस्तृत विवरण
पुरुष वर्ग : 33 महाविद्यालयों के लगभग 218 खिलाड़ी
महिला वर्ग : 33 महाविद्यालयों की लगभग 146 खिलाड़ी
सभी प्रतिभागियों में प्रतियोगिता के प्रति उत्साह देखते ही बनता था और विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी और जोश का प्रदर्शन किया।
विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों की उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय एवं खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन – डॉ. सुधीरा चंदेल
डॉ. अजय सहनी
डॉ. अनुपम शर्मा
डॉ. विकास कौशिक
डॉ. राघव जयसवाल
डॉ. निलेश मंडलोई
तथा अन्य क्रीड़ा अधिकारी
सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विशेष अतिथि
उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन डॉ. आर. सी. दीक्षित भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्राचार्यगण तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।
आगामी स्पर्धाएँ
इंदौर ने संभाग स्तरीय खो&खो प्रतियोगिता 2025&26 का खिताब जीता, धार उपविजेता — SJHSG कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज में रोमांचक मुकाबलों का शानदार समापन
इंदौर। श्री जयंतीलाल हिराचंद संघवी गुजराती इनोवेटिव कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस में आयोजित संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) 2025-26 में इंदौर की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। धार की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और उपविजेता बनकर प्रतियोगिता का समापन किया।
फाइनल मुकाबले में तेज रफ्तार, रणनीतिक कौशल और खिलाड़ियों का उत्कृष्ट टीमवर्क देखने लायक रहा। शुरुआत से ही इंदौर ने आक्रामक खेल दिखाया, जबकि धार की टीम ने भी जमकर मुकाबला किया। निर्णायक क्षणों में इंदौर के खिलाड़ियों ने बेहतर फिटनेस, तालमेल और तेजी का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
प्रतियोगिता के समापन समारोह में खेल जगत और शैक्षणिक क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से —
डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. सुधीरा चंदेल (मुख्य अतिथि)
चेयरमैन श्री कमलेशभाई शाह
प्राचार्य डॉ. सौरभ परिख
स्पोर्ट्स ऑफिसर अर्जुन सिंह लांबा
खेल प्रभारी सौरभ पुरोहित
मुख्य अतिथि डॉ. सुधीरा चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि खो-खो जैसे भारतीय पारंपरिक खेल युवाओं में फुर्ती, एकाग्रता और सामूहिक नेतृत्व की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए खेल के क्षेत्र में और प्रगति की प्रेरणा दी।
चयन समिति का सक्रिय योगदान
पूरे आयोजन के सफल संचालन में चयन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें शामिल थे—
अध्यक्ष डॉ. निलेश मांडलोई
सदस्य डॉ. हिमांशु भालसे
राकेश मालवीय
समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए अंतिम टीमों का चयन किया और प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित किया।
कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रशंसा
चेयरमैन श्री कमलेशभाई शाह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज हमेशा से खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सौरभ परिख ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती हैं।
स्पोर्ट्स ऑफिसर अर्जुन सिंह लांबा और खेल प्रभारी सौरभ पुरोहित ने बताया कि सभी टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन और समर्पण का उच्च स्तर देखने को मिला।
विजेताओं को पुरस्कार वितरण
समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता इंदौर टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं धार टीम को उपविजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
एसकेआरपी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंडेक्शन प्रोग्राम
कार्डियोलॉजिस्ट
डॉ. भारत रावत ने एक अच्छे डॉ बनने और दिल की बीमारियों से बचाव के आसान सूत्र बताए
इंदौर। एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित BHMS प्रथम वर्ष के इंडेक्शन प्रोग्राम में प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और हृदय रोगों की रोकथाम पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा की हम सब जुड़े हुए हैं और इसलिए विश्व के किसी एक कोने में मात्र सुख शांति या अच्छा स्वास्थ्य रहे यह  संभव नहीं है।
डॉ. रावत ने कहा कि “दिल की समस्याओं से बचने के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपनाना आवश्यक है।” उन्होंने कई रोचक, व्यावहारिक और आसानी से अपनाए जा सकने वाले सुझाव दिए, जिनमें—
•	जन्मदिन पार्टियों और त्योहारों पर केक, मिठाइयों की जगह फल और ककड़ी सलाद इत्यादि खिलाने की सलाह,
•	दामाद और मेहमानो को अधिक खिलाने के लिए जोड़ न देना
•	महिलाओं को भी वॉकिंग, साइकिलिंग रनिंग और वजन उठाने को रोज़मर्रा का हिस्सा बनाना चाहिए ।
डॉ रावत ने सर्दियों में वायु प्रदूषण से बचते हुए घर में योग सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करना बहुत लाभदायक बताया
प्रकृति का ध्यान रखते हुए हमें सादगी पूर्वक जीने का प्रयास करना चाहिए। तभी विश्व में सुख शांति रह सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे परिवर्तन न केवल दिल को मजबूत रखते हैं, बल्कि पूरे परिवार की जीवनशैली को स्वस्थ दिशा देते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें
डॉ. राजेश बोर्डिया, डॉ. ए.के. द्विवेदी और डॉ. कोमल जोशी शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने दिया।
संचालन डॉ. शिखा शर्मा ने किया तथा
आभार प्रदर्शन डॉ. चेतना शाह द्वारा व्यक्त किया गया।
इंडेक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले छात्रों को तत्काल पुरस्कार प्रदान किए गए।
समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसका संचालन डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के सभी चिकित्सकगण एवं संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, श्रीमती कमलाबेन रावजीभाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रेरक कार्यक्रम
इंदौर। श्रीमती कमलाबेन रावजीभाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में “नशा मुक्ति अभियान” के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज – तीनों को भीतर से कमजोर करता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नशा-मुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ए. के. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नशा मुक्ति केवल सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि आत्म-जागृति का संदेश है। आज के समय में सबसे खतरनाक नशा मोबाइल और सोशल मीडिया की लत है।”
उन्होंने युवाओं से डिजिटल डिटॉक्स अपनाने, योग-ध्यान करने, स्क्रीन टाइम सीमित रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि “अगर हम युवा जाग जाएँ, तो पूरा समाज जाग जाएगा।”
डॉ. द्विवेदी ने यह भी बताया कि होम्योपैथी शरीर के साथ मन और आत्मा का भी उपचार करती है, इसलिए नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ समाज की सबसे बड़ी औषधि है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने फ़िल्म “उड़ता पंजाब” का उदाहरण देते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में व्यक्ति को आत्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से खोखला कर देता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों में आत्मसंयम और स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने एक स्वर में संकल्प लिया —
“हम नशा नहीं करेंगे, और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।”
इस अवसर पर डॉ. मुनीरा नकी, डॉ. मनोज बागुल सहित कई प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
डॉ. ए. के. द्विवेदी, जो देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (मालवा प्रांत) के संयोजक हैं, लगातार समाज में जन-जागरण और सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्यरत हैं।
इंदौर का गौरव: लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बढ़ाया भारत का मान
- खूनी पसीने (हिमेटोहाइड्रोसिस) के होम्योपैथिक उपचार पर शोध प्रस्तुतीकरण के साथ ही नई पुस्तक का हुआ विमोचन
*लंदन/इंदौर |* इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक और शिक्षाविद् डॉ. ए.के. द्विवेदी ने एक बार फिर शहर और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
हैनीमैन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, यूके द्वारा  लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी कॉन्फ्रेंस में डॉ. द्विवेदी ने अपने शोध पत्र “हिमेटोहाइड्रोसिस (खूनी पसीना) के होम्योपैथिक उपचार” पर सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रेजेंटेशन दिया।
डॉ. द्विवेदी ने भारतीय जीवनशैली, आहार-विहार और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर भी विशेष व्याख्यान दिया।
उन्होंने कहा गुड़ और चने का सेवन रक्तवृद्धि में सहायक है,  जबकि रात में हल्दी वाला दूध पीना और सुबह तुलसी के पत्ते खाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि यदि भारतीय पारंपरिक जीवनशैली को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अपनाया जाए, तो गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उपचार दोनों में होम्योपैथी की प्रभावशीलता और सशक्त रूप से सिद्ध हो सकती है।
हैनीमैन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, यूके द्वारा आयोजित उक्त सम्मेलन में दुनियाभर से जाने-माने होम्योपैथिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। पूरे मध्य प्रदेश से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. द्विवेदी अकेले चिकित्सक रहे। गौरतलब हो कि डॉ. ए.के. द्विवेदी वैज्ञानिक सलाहकार मंडल सीसीआरएच, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य एवं
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की कार्यपरिषद के सदस्य और
शिक्षा स्वास्थ्य न्यास, नई दिल्ली के प्रांत संयोजक भी है।
*पुस्तक ‘हिमेटोहाइड्रोसिस एवं बोन मैरो डिसऑर्डर्स का होम्योपैथिक उपचार’ का हुआ विमोचन*
सम्मेलन के दौरान डॉ. द्विवेदी की नई पुस्तक ' *हिमेटोहाइड्रोसिस एवं बोन मैरो डिसऑर्डर्स का होम्योपैथिक उपचार’*
संभागस्तरीय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता में रेनेसा महाविद्यालय विजेता
रेनेसा महाविद्यालय विजेता
म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर की संभागस्तरीय   बास्केटाबॅल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन शा. होलकर महाविद्यालय द्वारा किया गया है।
प्रतियोगिता का समापन इन्दौर  अध्यक्ष मानव सेवा सदन इन्दौर श्री रुद्राक्ष शुक्ला जी एवं   प्राचार्य डॉ.अनामिका जैन के मुख्य अतिथ्यि में किया गया। जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को मोमेन्टो    एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये ।
विशेष अतिथि के रुप मे अतिरिक्त संचालक म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग डॉ. आर. सी. दीक्षित एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नागेश डंगावकर उपस्थित थे।
श्री रुद्राक्ष शुक्ला जी ने खिलाडियो की सराहना की और  उन्हे भविष्य में भी इसी तरह से खेल के क्षेत्र में आगे बढने के लिये प्रोत्साहित  किया।
फायनल मैच यू.टी.डी तथा रेनेसा महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें रेनेसा महाविद्यालय ने कडे संघर्ष में  आखरी मिनट में यू.टी.डी को  04 पाईंट से हराकर विजेता होने को गौरव प्राप्त हुआ। मैच में 40 मिनट के संघर्ष के बाद 46-42 स्कोर हुआ। जियमें दोनों टीम लगातार एक दूसरे की टक्कर देती रही अंत में रेनेसा ने संयम का परिचय देते हुये आखरी मिनट में बास्केट करते हुये खिताब हासिल किया।
क्रीड़ा अधिकरी डॉ. अनुपम शर्मा आयोजन सचिव ने बताया प्रतियोगिता का समापन में       श्री रुद्राक्ष शुक्ला जी एवं प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन द्वारा भाग लेने वाली सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया एवं विजेता और उपविजेता को ट्राफी, मूमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये ।
प्रतियोगिता में  कुल 07 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर डॉ. पी.के शर्मा, डॉ. विवेक रैच, डॉ. संजय व्यास, डॉ. पूनम कौशिक, डॉ. राघव जायसवाल, श्री उमंग अग्रवाल,  डॉ. अविनाश यादव, डॉ. नीलेश मंडलोई एवं क्रीड़ा समिति के सभी सदस्य उपस्थि थे ।
डॉ. एके द्विवेदी & पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में CME में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे*
*डॉ. एके द्विवेदी - पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद में CME में शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे*
*- श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष राष्ट्रीय मंच पर करेंगे प्रेज़ेंटेशन*
*इंदौर।* श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर के लिए यह गौरव का अवसर है।  कॉलेज के फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी को पारुल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद द्वारा आयोजित * CME (Continuing Medical Education)* कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन आमंत्रित किया गया है।
NAAC द्वारा A++ प्रत्यायन प्राप्त पारुल यूनिवर्सिटी द्वारा  यह 6 दिवसीय CME कार्यक्रम 6 से 11 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा। जिसमें *डॉ. द्विवेदी 8 अक्टूबर 2025  (बुधवार) को “Concept of man in health and role of physiology in understanding health” विषय* पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। डॉ. द्विवेदी   प्रेज़ेंटेशन के साथ अपनी बात रखेंगे और प्रशिक्षण भी देंगे।  प्रोग्राम के संबंध में पारुल यूनिवर्सिटी अहमदाबाद द्वारा 19 सितम्बर 2025 को अधिकारिक आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। इस उपलब्धि पर इंदौर और श्री गुजराती समाज के शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है। गौरतलब है कि इंदौर का श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित होम्योपैथिक कॉलेज भी मध्यप्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
*डॉ. द्विवेदी का अनुभव और उपलब्धियाँ*
•	27 वर्षों का चिकित्सकीय शिक्षण एवं शोध अनुभव।
•	भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से अब तक दो बार मिलने का सौभाग्य।
•	वर्ष 2015 से लगातार आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) की वैज्ञानिक सलाहकार मंडल के सदस्य (पूरे मध्यप्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि)।
•	देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में गवर्नर-नामित कार्यपरिषद सदस्य।
•	वर्तमान में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मालवा प्रांत में शिक्षा स्वास्थ्य न्यास संयोजक।
इंडियन चॉकबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में आंध्र प्रदेश चॉकबॉल एसोसिएशन द्वारा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिनांक 26 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 16 वीं जुनियर राष्ट्रीय चॉकबॉल स्पर्धा में भाग लेने वाली मध्य प्रदेश बालक वर्ग की टीम घोषणा एसोसिएशन के चेयरमैन महेश जोशी (मोनी) ने की ,महेश जोशी (मोनी) ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम का चयन गत दिवस इंदौर के चिमनबाग मैदान पर आयोजित ट्रायल्स के आधार पर गठित चयन समिति के द्वारा किया गया, खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुए खिलाड़ियों का चयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मध्यप्रदेश टीम बनाई गई,मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-
*बालक वर्ग*
1. राज गंगराड़े (कप्तान)
2. यश त्रिपाठी (उपकप्तान)
3. निशांत यादव
4. लक्ष्य मालवीय
5. श्रीम उपाध्याय
6. आनंद शर्मा
7. अनुज बुडिया
8. अमन नायक
9. आदर्श मकवाना
10. प्रशांत राठौर
11. दिव्यांश सौराष्ट्रीय
12. दिशांत चौरसिया
कोच- राकेश लोहार
मैनेजर-ऋषभ जरेले
*विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार*
इंदौर जिले में सेवा पखवाड़े के तहत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में इंदौर में 21 सितंबर को आत्म निर्भर-भारत विकसित भारत थीम पर "नमो मैराथन" का आयोजन किया जाएगा। "नमो मैराथन" का आयोजन प्रातः 6:30 बजे राजीव गांधी चौराहा से भंवरकुंआ चौराहा तक किया जायेगा। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों सहित आमजन शामिल होंगे। विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार मिलेंगे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। बताया गया कि मैराथन दौड़ सभी आयु वर्ग के लिए ओपन है। इसमें कोई भी प्रतिभागी शामिल हो सकता है। मैराथन दौड़ में विजेताओं को नगद राशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। बताया गया कि मैराथन दौड़ में प्रथम आने वाले धावक को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वाले को 3 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह सात धावकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#SevaParv #Indore #NamoMarathon
CM Madhya Pradesh
हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय राऊ में विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*पॉजिटिव सोच और संतुलित जीवनशैली है स्वास्थ्य का मंत्र : डॉ. ए.के. द्विवेदी*
*विद्यार्थियों ने लिया संकल्प – स्वस्थ रहकर करेंगे भारत का नाम रोशन*
इंदौर, 18 सितम्बर 2025
शासकीय महाविद्यालय गुरुकुल परिसर राऊ में विशेष परिसंवाद का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक एवं प्रांत संयोजक (शिक्षा-स्वास्थ्य), मालवा प्रांत, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली ही स्वास्थ्य का असली मंत्र है।
परिसंवाद कार्यक्रम में  डॉ. द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उनका स्वागत प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. राठी ने किया।  अपने उद्बोधन में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि असंतुलित दिनचर्या, देर रात तक जागना, मोबाइल-टीवी पर अधिक समय बिताना, जंक फूड का सेवन, व्यायाम की कमी और तनाव जैसी आदतें शरीर को अंदर से कमजोर कर देती हैं। यही कारण है कि मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गैस्ट्राइटिस, अनिद्रा, माइग्रेन, ऑस्टियोपोरोसिस, एनीमिया, पाइल्स, फिशर-फिस्टुला, पथरी, वेरिकोज वेन्स, स्लिप डिस्क और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन बीमारियों में होम्योपैथी पद्धति से किया गया उपचार बेहद प्रभावी है। माइग्रेन, पाइल्स, फिस्टुला, पथरी और स्पॉन्डिलाइटिस जैसे मामलों में बिना सर्जरी राहत संभव है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मधुमेह के मरीजों को दवाएं डिस्टिल्ड वाटर में दी जाती हैं, जिससे शुगर का स्तर बढ़ता नहीं बल्कि नियंत्रित रहता है।
डॉ. द्विवेदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें, सकारात्मक सोच बनाए रखें तथा धूम्रपान और शराब जैसी हानिकारक आदतों से दूरी बनाए रखें।
उन्होंने छात्रों से शपथ दिलवाई कि वे आज से ही जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा समाजकल्याण में योगदान देकर भारत का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को डॉ. द्विवेदी ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में अजय डोडवा (प्रथम), रश्मि पटेल (द्वितीय) और राजकुमार श्री सम्राट (तृतीय) रहे। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में ममता कुशवाहा (प्रथम), रश्मि पटेल (द्वितीय) और पुष्पांजलि पाण्डेय (तृतीय) स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. श्वेता हार्डिया (भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी) ने किया। सह-संयोजक डॉ. सीताराम अनारे ने आभार प्रदर्शन किया। वहीं डॉ. निकिता कर्मा, डॉ. ग़ाल सिंह ठाकुर एवं डॉ. कुसुम वास्केल ने सदस्य के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
#JansamparkMP
#indore
#सेवा पखवाड़ा अभियान& 2025*
*#सिंहस्थ के मद्देनजर कान्ह एवं सरस्वती नदी की #स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए बनेगी समयबद्ध विशेष कार्ययोजना*
*बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ*
*सेवा पखवाड़े के तहत गांव से लेकर जिले तक मनाया जायेगा #खेल_महोत्सव*
*शहर से लगे गांवों की स्वच्छता पर दिया जाएगा विशेष ध्यान*
*जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न*
*सांसद श्री लालवानी तथा सुश्री पाटीदार, महापौर श्री भार्गव, कलेक्टर श्री वर्मा और निगम आयुक्त श्री यादव हुए बैठक में शामिल*
इंदौर, 18 सितम्बर 2025
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कान्ह एवं सरस्वती नदी की शुद्धिकरण के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। विशेषकर बायपास और निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के डायर्वशन की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर तकनीकी खामियों से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाए।
श्री लालवानी आज यहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े, अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, विधायक श्री रमेश मेंदोला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में आगामी सिंहस्थ को लेकर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई, सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रम और सड़कों की मरम्मत पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए नमामि-गंगे के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। सांसद श्री शंकर लालवानी ने निर्देश दिए कि नदी पुनरुद्धार और जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण के लिए शीघ्र योजना तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। यह प्रयास किए जाये कि यह कार्य सिंहस्थ के पहले पूर्ण हो जाए। नदी का जल शुद्ध रहने के साथ वह शुद्ध दिखाई भी दें। उन्होंने कहा कि इंदौर के बायपास पर राऊ से लेकर क्षिप्रा तक निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के डायर्वशन सड़क की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए। शहर की अन्य सड़कों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान देंवे।
बैठक में सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र की नदियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्र की नदियों की स्वच्छता पर ही शहरी की उक्त दोनों नदियों की शुद्धता निर्भर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रयास करें कि नदियों में दूषित जल नहीं मिले, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर शुद्धिकरण के लिए कार्य योजना बनायी जाए, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे सड़कों की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कर देंवे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गीले एवं सूखे कचरे के सेग्रीगेशन की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।
*शहर से लगे गांवों के कचरे की प्रोसेसिंग नगर निगम करेगा, बनेगी संयुक्त कार्ययोजना*
बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर से लगे हुए सभी गाँवों विशेषकर शहर में आने वाली ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर से लगे हुए सभी गाँवों के कचरा संग्रहण के लिए संयुक्त दल बनाकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए, इसके लिए नगर निगम द्वारा पूरी मदद दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के कचरे के प्रोसेसिंग की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जाएगी। उन्होंने आगामी 22 सितम्बर को मनाये जाने वाले "नो-कार डे" के बारे में जानकारी दी और सभी से अपील की कि इस दिन पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए कार का उपयोग नहीं करें।
बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम श्री रोहित सिसोनिया ने नमामि-गंगे अभियान और अमृत 2.0 के तहत कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
*जिले में 2 अक्टूबर तक मनेगा खेल महोत्सव*
बैठक में बताया गया कि सेवा पखवाड़े के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसमें ग्राम से लेकर जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस आयोजन की जिम्मेदारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। सांसद श्री लालवानी ने निर्देश दिए कि इस महोत्सव का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। खेल महोत्सव का यह आयोजन आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा।
*जिले के 54 गांवों में स्थापित होंगे आदि कर्मयोगी सेवा केन्द्र*
बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि केन्द्र शासन के निर्देश पर यह अभियान जिले के 54 गाँवों में शुरू किया गया है। इसमें महू जनपद के 52 गांव और इंदौर जनपद के 2 गांव शामिल है। अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति होकर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अभियान के तहत चयनित प्रत्येक गांव में आदि कर्मयोगी सेवा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।
#SevaPakhwada2025
#SwachhIndore
#KhelMahaotsav
#SevaParv
#Indore
#JansamparkMP